आज हम आपको वेगन आलमंड मिल्क रेसिपी (Vegan Almond Milk Recipe) बता रहे है। वेगन एक शाकाहारी उत्पाद है जो किसी डेयरी प्रोडक्ड से मुक्त है। खसखस, इलायची और बादाम से बनने वाला यह गाढ़ा और झाग वाला मिल्क पीने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। इस डिश में सोया दूध का इस्तेमाल किया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए एक अच्छी ड्रिंक है।
वेगन आमलंड मिल्क (बादाम मिल्क) के फायदे: वेगन के अलावा बादाम कैल्शियम और कलेस्ट्रोल में गाय के दूध से हल्का होता है। सोया मिल्क विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
Vegan Almond Milk Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
वेगन आलमंड मिल्क की सामग्री |
|
2 Cup सोया दूध | 1 टेबल स्पून बादाम |
1 टी स्पून खसखस | 2 टेबल स्पून चीनी |
¼ टी स्पून इलायची पाउडर |
वेगन आलमंड मिल्क बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले तीन घंटे के लिए बादाम को भिगोकर रख दें। |
Step 2: अब एक पैन में पानी उबाल कर उसमें बादाम डाल देंगे और फिर पांच मिनट के लिए उसी में छोड़ दें। |
Step 3: अब इसी तरह खसखस को भी दो घंटे के लिए भिगो दीजियें। |
Step 4: अब बादाम का छिलका उतारकर उसे खसखस के साथ पीस कर पेस्ट बना लें। |
Step 5: अब इस पेस्ट को ठंडे सोया दूध के साथ मिला लीजिएं। फिर मलमल के कपड़े में छान लें। |
Step 6: अब छने हुए सोया दूध में इलायची पाउडर और चीनी डालकर झाग बनने तक चलाएं। |
Step 7: अंत में गर्म या ठंडा सर्व करें। |
Key Ingredients:बादाम, इलायची पाउडर, सोया दूध, चीनी, खसखस |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Vegan Almond Milk Recipe in Hindi with your friends.