आज हम आपको इडली पास्ता रेसिपी (Idli Pasta Recipe) बता रहे है। आप अपनी पसंदीदा इडली को अलग अंदाज से बनाकर नया स्वाद चख सकते है। इस रेसिपी में क्रंची सब्जियों और सॉस के साथ बनाया जाता है। इडली पास्ता का स्वाद इतना अच्छा है कि इसे आप खाए बिना आप रह नहीं पाएंगे।
Idli Pasta Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
इडली पास्ता की सामग्री – Ingredients for Idli Pasta |
|
12 इडली | 1 कप प्याज, बारीक कटा हुआ |
1 कप शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 कप टमाटर , टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टेबल स्पून तेल | एक चुटकी हींग |
1 टी स्पून जीरा | 1 टी स्पून नमक |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून सिरका | 1 टेबल स्पून सोय सॉस |
2 टेबल स्पून पास्ता सॉस | एक मुट्ठी हरा धनिया |
इडली पास्ता बनाने की विधि |
1: सबसे पहले इडली को छोट टुकड़ों में काट लिजिएं। |
2: अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, हींग और सभी कटी हुई सब्जियां डालकर अच्छी तरह भून लें। |
3: फिर इसमें कटी प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर के साथ लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से फ्राई कर लें। |
4: अब इसके बाद लाल मिर्च, कटी हुई हरी मिर्च, पास्ता सॉस, सोय सॉस और सिरका डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
5: फिर इसमें इडली डालकर सभी चीजों के साथ अच्छी तरह से मिला लें। |
6: अंत में हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, इडली, टमाटर, शिमला मिर्च, हींग, तेल, नमक, जीरा, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, सोय सॉस, सिरका, हरा धनिया, पास्ता सॉस |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Idli Pasta Recipe in Hindi with your friends.