आज हम आपको चॉकलेट फॉन्डू रेसिपी (Chocolate Fondue Recipe) बता रहे है। आप भी अपने चाहने वालों के लिए कुछ स्पेशल बना सकते हैं। इस स्वादिष्ट चॉकलेट फॉन्डू को एक छोटे से केक के पीस के साथ सर्व किया जाता है। इसमें आड़ू और स्ट्रॉबेरी का भी इसमें इस्तेमाल किया जाता है।
Chocolate Fondue Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
चॉकलेट फॉन्डू की सामग्री – Ingredients for Chocolate Fondue |
|
60 gms सेमी स्वीट चॉकलेट | 100 ग्राम चॉकलेट |
1 कप क्रीम, फेंटा हुआ | 2 टेबल स्पून चीनी |
1 टी स्पून दालचीनी | 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
रम | 2 टेबल स्पून खट्टी दही |
स्ट्रॉबेरी |
चॉकलेट फॉन्डू बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले डबल बॉयलर में क्रीम, चीनी और चॉकलेट को उबाल लिजिएं। |
Step 2: फिर चॉकलेट, चीनी और क्रीम को मेटल बाउल में डालकर सॉसपैन पर रख दीजिये, आप इस बात का ध्यान रखें की बाउल की तली पानी में न लगे। |
Step 3: अब आंच धीमी कर दीजिये और चॉकलेट को पिघलने दें, इसे आप लगातार चलाते रहे ताकि चॉकलेट जले नहीं। |
Step 4: फिर इस मिश्रण को फॉन्डू पॉट में डालें और इसे लगातार चलाते हुए इसमें लाल मिर्च, रम और दालचीनी पाउडर डालकर मिलाएं। |
Step 5: अब फॉन्डू को धीमी आंच पर गर्म कीजिए। |
Step 6: अंत में इस पर सर्व करने से पहले खट्टी क्रीम डालें। |
Key Ingredients:चॉकलेट, सेमी स्वीट चॉकलेट, चीनी, क्रीम, लाल मिर्च पाउडर, दालचीनी, खट्टी दही, रम, स्ट्रॉबेरी |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chocolate Fondue Recipe in Hindi with your friends.