आज हम आपको आलू की कढ़ी रेसिपी (Aloo Ki Kadhi Recipe) बता रहे है। व्रत के दौरान अक्सर यह सवाल सब के दिमाग में आता है की क्या खाएं और क्या न खाएं और आज हम आपकी इस प्रॉब्लम को आसान बना रहे हैं। हरी मिर्च, सिंघाड़े के आटे और आलू से तैयार की गई आसान और हल्की आलू की कढ़ी जिसे आप बिना किसी प्रॉब्लम के मिनटों में बना सकते हैं।
Aloo Ki Kadhi Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
आलू की कढ़ी की सामग्री |
|
आधा किलो (उबालकर छीले हुए और मैश किए हुए) आलू | 2 टी स्पून सेंधा नमक |
¼ टी स्पून मिर्च पाउडर | 1/2 कप सिंघाड़े का आटा |
(फ्राई करने के लिए) तेल | 1/2 कप खट्टी दही |
एक टहनी कढ़ी पत्ता | 1/2 टी स्पून जीरा |
2 साबुत लाल मिर्च | 1 टेबल स्पून अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 टी स्पून धनिया पाउडर | 4 कप पानी |
(गार्निशिंग के लिए) धनिया |
आलू की कढ़ी बनाने की विधि – Aloo Ki Kadhi Recipe – Vrat Recipe |
Step 1: सबसे पहले आलू के साथ मिर्च पाउडर, सिंघाड़े का आटा और आधा छोटा चम्मच नमक मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लिजिएं। |
Step 2: फिर करीब ¼ बैटर अलग निकालकर साइड में रख दें और बाकी के बैटर से पकौड़ियां बना लें। |
Step 3: अब एक पैन में तेल गर्म करके गोल पकौड़ी डालकर फ्राई कर लें। आप यह ध्यान रखे की, आपको ये हल्की आंच पर बनाना है। |
Step 4: फिर जब ये भूरे रंग की हो जाए, तब इन्हें पेपर पर निकाल लिजिएं। |
Step 5: फिर साइड निकाले बैटर में पानी और दही मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके स्मूद बैटर बना लिजिएं। |
Step 6: अब एक भारी पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालकर उसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता का तड़का लगाएं। |
Step 7: फिर जब ये गाढ़े होने लगे, तब इसमें दही डालकर नमक, धनिया पाउडर और तैयार किया बैटर, मिलाएं। |
Step 8: अब एक बार उबाल लेकर आंच को कम कर दें। फिर जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तब इसमें पकौड़ी मिक्स करें। |
Step 9: फिर थोड़ी देर के लिए हल्की आंच पर पकाएं। तैयार होने के बाद इसके ऊपर हरा धनिया डालकर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:सेंधा नमक, आलू, सिंघाड़े का आटा, मिर्च पाउडर, खट्टी दही, तेल, जीरा, कढ़ी पत्ता, अदरक, साबुत लाल मिर्च, पानी, धनिया पाउडर, धनिया |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Aloo Ki Kadhi Recipe in Hindi with your friends.
nice recipes