आज हम आपको 2 वेज चिकन सलामी सैंडविच रेसिपी (2 Ways Chicken Salami Sandwich Recipe) बता रहे है। पिघला हुआ चीज, मक्खन वाली ब्रेड और कुरकुरे सब्जियां हमेशा हमारे फेवरेट रहे हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप चिकन सलामी से भी अपने लिए एक शानदार ब्रेकफास्ट बना सकते हैं। यह चिकन सलामी सैंंडविच खाने में काफी मजेदार और इसको आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
2 Ways Chicken Salami Sandwich Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
2 वेज चिकन सलामी सैंडविच की सामग्री – Ingredients for 2 Ways Chicken Salami Sandwich |
|
ग्रिल्ड चिकन सलामी सैंडविच के लिए | |
4 स्लाइस ब्रेड | 4 स्लाइस चिकन सलामी |
2 स्लाइस चीज | 1/4 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/4 कप शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/4 कप खीरा, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टेबल स्पून मक्खन |
स्वादानुसार नमक और काली मिर्च | |
सबवे स्टाइल चिकन सलामी सैंडविच के लिए | |
2 सबवे ब्रेड लोफ | 8 स्लाइस चिकन सलामी |
2 चीज स्लाइस | 1 साबुत सलाद पत्ता |
1/2 कप प्याज स्लाइस | 1/4 कप टमाटर स्लाइस |
1/4 कप शिमला मिर्च स्लाइस | 1 कप मेयोनीज |
1 टेबल स्पून मस्टर्ड सॉस | स्वादानुसार नमक और काली मिर्च |
2 वेज चिकन सलामी सैंडविच बनाने की विधि |
1: ग्रिल्ड सैंडविच के लिए, सबसे पहले सब्जियों को काटे और फिर ब्रेड पर मक्खन लगाकर सब्जियां रखे फिर इस प्वाइंट पर नमक और काली मिर्च छिड़कें। |
2: अब उसके ऊपर चिकन सलामी और चीज़ स्लाइस रखें। |
3: फिर ऊपर से मक्खन वाली ब्रेड रखकर ग्रिल या ग्रिल पैन पर रखें। |
4: सबवे स्टाइल के सैंडविच के लिए पहले ब्रेड लोफ को आधा काटकर लेट्यूस के पत्तों को फैलाएं। |
5: फिर इसके ऊपर सब्जियां रखकर उन पर नमक और काली मिर्च छिड़के। |
6: अब एक दूसरे के ऊपर सलामी और चीज़ स्लाइस रखें। |
7: फिर मेयो, मस्टर्ड सॉस इसपर डालें और इसके ऊपर से दूसरी लोफ रखें। |
Key Ingredients:चिकन सलामी, ब्रेड, प्याज, चीज, शिमला मिर्च, टमाटर, मक्खन, खीरा, सबवे ब्रेड लोफ, नमक और काली मिर्च, 2 चीज स्लाइस, चिकन सलामी, प्याज स्लाइस, साबुत सलाद पत्ता, शिमला मिर्च स्लाइस, टमाटर स्लाइस, मस्टर्ड सॉस, मेयोनीज |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share 2 Ways Chicken Salami Sandwich Recipe in Hindi with your friends.