आज हम आपको स्पेगेटी इन अराबियता सॉस रेसिपी (Spaghetti In Arrabbiata Sauce Recipe) बता रहे है। यह ट्रेडिशनल रेड सॉस टमाटर, ऑलिव ऑयल, लहसुन और मिर्च से बनाई जाती है। इसकी रेसिपी काफी आसान है और इसे बनाने के लिए कोई दिक्कत नहीं आती है।
Spaghetti In Arrabbiata Sauce Recipe in Hindi
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
स्पेगेटी इन अराबियता सॉस की सामग्री – Ingredients for Spaghetti In Arrabbiata Sauce |
|
1 कप उबली हुई स्पेगेटी | 2 टमाटर |
1 टेबल स्पून लहसुन | 1 टेबल स्पून जैतून का तेल |
स्वादानुसार नमक | 1 टी स्पून चिली फलेक्स |
1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून चीज |
स्पेगेटी इन अराबियता सॉस बनाने की विधि |
सॉस के लिए |
1: सबसे पहले टमाटर को ब्लांच करें। (इसके लिए उबलते पानी में टमाटरों को 10 सेकेंड के लिए रखें और फिर ठंडे पानी में रंग बनाए रखने के लिए डालें)। |
2: फिर टमाटर का निकालकर बीज निकाल लें और फिर टमाटर को छोटे छोटे क्यूब्स में काट लें। |
असेंबिलिंग के लिए |
1: सबसे पहले एक पैन में जैतून का तेल गर्म कर लें। |
2: फिर इसमें कटा हुआ लहसुन डालकर सुनहरा भूरा होने तक भून लें। |
3: अब चिली फ्लेक्स डालकर हल्का सा चलाएं। फिर थोडा़ सा नमक और टमाटर डालकर मध्यम आंच पर सॉस को पका लें। |
4: फिर जब आपको मनचाही स्थिरता मिल जाए, तब थोड़ा सा ताजा कटा हुआ पासर्ले डालकर मिक्स करें। इसमें आप सिट्रिक-स्वाद (वैकल्पिक) के लिए थोड़ा सा लेमन जेस्ट भी जोड़ सकते हैं। |
5: अंत में सर्व करें और मजा लें। |
Key Ingredients:लहसुन, टमाटर, नमक, जैतून का तेल, काली मिर्च पाउडर, चिली फलेक्स, चीज |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Spaghetti In Arrabbiata Sauce Recipe in Hindi with your friends.