आज हम आपको पोटैटो पॉकेट ग्लेज कैरेट रेसिपी (Potato Packet with Glazed Carrots Recipe) बता रहे है। यह एक जल्दी बनने वाली डिश है, इस डिश में ओवन में बेक्ड आलू और इसमें चीज़ की फीलिंग बेस्ट कॉम्बिनेशन है। इसे इसके बाद मसालेदार और हल्की मीठी गाजर के साथ सर्व करते है। इस डिश को बनाना बहुत आसान है और यह डिश बच्चों से लेकर बड़ो सभी को बहुत पसंद आएगी।
Potato Packet with Glazed Carrots Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
पोटैटो पॉकेट ग्लेज कैरेट की सामग्री – Ingredients for Potato Packet with Glazed Carrots |
|
पोटैटो पॉकेट बनाने के लिए: | |
किचन फॉइल | 2 आलू (हल्के उबले हुए) |
तेल | नमक |
5 हरा प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | पुदीने के पत्ते |
1 जैलपीनो पैपर, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 मक्खन |
2 टी स्पून जैतून का तेल | |
ग्लेज कैरेट के लिए: | |
4 गाजर | 1 टी स्पून जीरा |
1 टी स्पून पीसी हुई चीनी | 1 टी स्पून मक्खन |
पानी | लाल मिर्च पाउडर |
नमक और कालीमिर्च | हरा धनिया |
पोटैटो पॉकेट ग्लेज कैरेट बनाने की विधि |
पोटैटो पॉकेट बनाने के लिए: |
Step 1: सबसे पहले किचन फॉइल से ट्रायएंगल बना लिजिएं और फिर इसमें दोनों हल्के उबले हुए आलू छिलके सहित रख दें। |
Step 2: अब एक चुटकी नमक और आधा चम्मच तेल डालें। |
Step 3: अब फॉइल में आलुओं को अच्छी तरह लपेट लिजिएं। |
Step 4: फिर ओवन को 200 डिग्री पर प्रीहीट करके इसमें आलू को 15 मिनट के लिए बेक कर लें। |
Step 5: अब एक बाउल में पुदीने के पत्ते, हरा प्याज, चीज, एक बड़ा चम्मच मक्खन और जैलपीनो डालकर मिक्स कर लें। |
Step 6: अब आलुओं को ओवन से बाहर निकाल लिजिएं। |
Step 7: अब फॉइल को खोलकर आलूओं को खोले और उन्हें हल्का सा मसल लिजिएं। |
Step 8: फिर आलूओं के बीच में से थोड़ा सा हिस्सा निकाल लिजिएं। |
Step 9: अब आलूओं में चीज़ की स्टफिंग कीजिए। |
ग्लेज कैरेट तैयार करने के लिए: |
Step 1: पहले एक पैन को गर्म करके इसमें जैतून का तेल डालें। |
Step 2: फिर इसमें गाजर डालें। |
Step 3: आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीनी, जीरा, आधा कप पानी, मक्खन, कालीमिर्च, चुटकीभर लाल मिर्च और नमक डालें। |
Step 4: अब आंच को बंद कर दें और अंत में इसे हरा धनिया डालकर गार्निश करें। |
Key Ingredients:आलू (हल्के उबले हुए), किचन फॉइल, नमक, तेल, पुदीने के पत्ते, हरा प्याज, मक्खन, जैलपीनो पैपर, गाजर, जैतून का तेल, पीसी हुई चीनी, जीरा, पानी, मक्खन, नमक और कालीमिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Potato Packet with Glazed Carrots Recipe in Hindi with your friends.