आज हम आपको मटन राडा रेसिपी (Mutton Rada Recipe) बता रहे है। मटन राडा मटन की एक स्वादिष्ट रेसिपी है, इस रेसिपी में मटन को खुशबूदार बनाया गया है।
Mutton Rada Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 5 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 15 मिनट |
मटन राडा की सामग्री – Ingredients for Mutton Rada |
|
1/2 कप सरसों का तेल | 4 मीडियम प्याज , कटा हुआ |
4 टेबल स्पून अदरक लहसुन पेस्ट | 2 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 kg मटन (मीडियम टुकड़ों में कटा हुआ) | स्वादानुसार नमक |
1 टी स्पून हल्दी | 1 टी स्पून चिली पाउडर |
1 1/2 टी स्पून गरम मसाला |
मटन राडा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करके प्याज डालकर ब्राउन होने तक भून लें। फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। |
2: अब इसमें टमाटर डालकर अच्छी तरह पकने तक भून लें और फिर जब तेल किनारों पर दिखने लगें तब इसमें मटन डालकर 5 मिनट तक भूनें। |
3: फिर इसमें लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक डालें। फिर इसे अच्छी तरह मिक्स करके 30 से 45 मिनट तक पकाएं। इसे बीच बीच में चलाते रहें। आप इसमें थोड़ा पानी डालें जिससे यह जले नहीं। |
4: अब इसमें गरम मसाला डालकर कुछ देर पकाएं या फिर जब तक मटन पूरी तरह से न पक जाए। |
5: अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, सरसों का तेल, टमाटर, गरम मसाला, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, मटन (मीडियम टुकड़ों में कटा हुआ), चिली पाउडर, हल्दी |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mutton Rada Recipe in Hindi with your friends.