आज हम आपको कांजी वड़ा रेसिपी (Kanji Vada Recipe) बता रहे है। होली का त्योहार स्वादिष्ट व्यजंनों के बिना अधूरा सा लगता है। होली के मौके पर कांजी वड़ा एक लोकप्रिय डिश है। कांजी एक मसालेदार ड्रिंक है जिसे लाल मिर्च, हींग, काला नमक आदि डालकर बनाया जाता है और इसे मूंग दाल के वड़ों के साथ सर्व करते है। यह स्पाइसी, खट्टा और मीठा होता है और आप इसे घर पर आसानी से भी बना सकते हैं।
Kanji Vada Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 25 मिनट |
कांजी वड़ा की सामग्री – Ingredients for Kanji Vada |
|
1 लीटर पानी | 2 चुटकी हींग |
1 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1 टेबल स्पून पीली सरसों |
1 टी स्पून नमक | 1 टी स्पून काला नमक |
1 टेबल स्पून सरसों का तेल | |
वड़ा बनाने के लिए: | |
100 ग्राम मूंग दाल | स्वादानुसार नमक |
तलने के लिए तेल |
कांजी वड़ा बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक बर्तन में पानी लेकर इसे धीमी आंच पर रखकर गर्म कर लिजिएं। फिर इसे ठंडा करके गिलासों या प्लास्टिक के कंटेनर में डाल दीजिये। |
Step 2: अब इसमें हल्दी पाउडर, हींग, पीली सरसों, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। |
Step 3: अब कंटेनर को अच्छी तरह बंद करके 3 दिनों के लिए एक तरफ रख दीजिये। हर रोज़ कांजी को एक साफ और सूखें चम्मच से जरूर हिलाएं। |
Step 4: कांजी का स्वाद चार दिनों के अंदर काफी अच्छा हो जाएगा जब सारे मसाले और पानी अच्छे से मिल जाएंगें। आपका यम्मी और टैंगी कांजी तैयार है। |
Step 5: अब वड़ा बनाने के लिए मूंग दाल को साफ करके 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिये। फिर बाद में इसका एक्ट्रा पानी निकाल लें। |
Step 6: अब मिक्सर में डालकर दाल को दरदरा पीसकर एक बाउल में निकाल लें और फिर इसमें नमक डालकर अच्छे से फेंट लिजिएं। |
Step 7: अब एक कड़ाही या पैन में तेल गर्म कर लें। |
Step 8: फिर एक छोटी सी बॉल को गर्म तेल में डालकर देखें की तेल गर्म हुआ है या नहीं। अब एक बार में 6 से 8 या फिर आप जितना ज्यादा वड़ा फ्राई कर सकें उतना डाले। |
Step 9: आप वड़ों को चारों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लिजिएं। |
Step 10: अब वड़ों को तेल में से निकालकर किचप टॉवल पर रख दें जिससे इनका एक्ट्रा तेल निकाल जाएँ। |
Step 11: फिर इन वड़ों को 15 मिनट के लिए गुनगुने पानी में भिगोने के बाद इनको दबाकर इनका एक्स्ट्रा पानी निकाल लिजिएं। |
Step 12: अंत में 4 से 5 वड़ों को एक कांजी में डालकर इस स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग ड्रिंक को सर्व करे। |
Key Ingredients:हींग, पानी, पीली सरसों, हल्दी पाउडर, काला नमक, नमक, मूंग दाल, सरसों का तेल, तेल, नमक |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kanji Vada Recipe in Hindi with your friends.