आज हम आपको आइरिश विंटर स्ट्यू रेसिपी (Irish Winter Stew Recipe) बता रहे है। इसे मटन के पीस, गाजर, हरे प्याज और आलू के साथ टॉस किया जाता है। यह सर्दी के मौसम में एक शानदार डिश है। इस डिश को बनाना बहुत आसान है, जो लोग मटन खाने के शौकीन होते है उन्हें यह डिश बहुत पसंद आएगी।
Irish Winter Stew Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
आइरिश विंटर स्ट्यू की सामग्री – Ingredients for Irish Winter Stew |
|
1/2 kg मटन (बोनलेस) | 3 आलू, टुकड़ों में कटा हुआ |
2 गाजर, कटा हुआ | 3-4 प्याज, कटा हुआ |
2 टेबल स्पून जैतून का तेल | 2 टेबल स्पून मैदा |
1 टी स्पून मक्खन | 3 टी स्पून जीरा |
थाइम की टहनी | 4 लहसुन की कलियां, बारीक कटा हुआ |
हरा प्याज | एक बोतल डार्क आइरिश बियर |
1 दालचीनी स्टिक | नमक और कालीमिर्च |
आइरिश विंटर स्ट्यू बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले बोनलेस मटन के पीस करके इस पर कालीमिर्च और नमक के साथ मैदा छिड़के, फिर ड्राई सतह पर इसे अच्छे से मिला लें। |
Step 2: फिर इसके बाद 3 आलूओं को क्यूब्स में काट लिजिएं। |
Step 3: फिर 2 बड़े चम्मच जैतून के तेल को पैन में गर्म करके इसमें मटन के पीस डालकर शैलो फ्राई कीजिए। |
Step 4: फिर इसमें 2 प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। |
Step 5: अब इसमें 3 छोटे चम्मच जीरा, दालचीनी स्टिक और फ्रेश थाइम डालें। |
Step 6: फिर कालीमिर्च और नमक छिड़के और 4 लहसुन कलियां, 2 गाजर, 3 आलू डालकर पैन में इन सभी चीजों को अच्छे से फ्राई कर लें। |
Step 7: इसमें एक्ट्रा स्वाद के लिए 1 छोटा चम्मच मक्खन डाल सकते है। |
Step 8: अब इसमें थोड़ी डार्क बियर डालकर इसमें उबाल आने दीजिए और अब आंच को बंद कर दीजिए। |
Step 9: फिर इसे ढक दें और अब इसे धीमी आंच पर जब तक पकने दें तब तक की मटन और सब्जियां पूरी तरह न पक जाएं। |
Step 10: अंत में हरे प्याज से इसे गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:आलू, मटन (बोनलेस), प्याज, गाजर, मैदा, जैतून का तेल, जीरा, मक्खन, लहसुन की कलियां, थाइम की टहनी, डार्क आइरिश बियर, हरा प्याज, नमक, दालचीनी स्टिक, कालीमिर्च |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Irish Winter Stew Recipe in Hindi with your friends.