आज हम आपको गाजर मटर पुलाव रेसिपी (Gajar Matar Pulao Recipe) बता रहे है। सर्दी के मौसम में मटर और गाजर काफी मिलती हैं। इस सीजन में मटर और गाजर की सब्जी भी काफी पसंद की जाती है। मगर ऐसे भी कुछ लोग होते हैं जिन्हें यह सब्जी खाने में अच्छी नहीं लगती उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हैं। अब आप कुछ ही मिनटों इन दोनों सब्जियों से में गाजर मटर की स्वादिष्ट पुलाव बना सकते हैं जो आपके लंच या डिनर के लिए एकदम परफेक्ट मील है।
Gajar Matar Pulao Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
गाजर मटर पुलाव की सामग्री – Ingredients for Gajar matar pulao |
|
2कप (धोकर 1 घंटा भिगे हुए ) बासमती चावल | 2 टेबल स्पून घी |
1 टेबल स्पून जीरा | 1 टेबल स्पून अदरक, गुच्छा |
1 कप गाजर और मटर | 2 बडे चम्मच (दरदरी पीसी हुई) उड़द दाल वडियां |
2 टी स्पून धनिया पाउडर | 1 टी स्पून गरम मसाला |
स्वादानुसार नमक | 1 टी स्पून हल्दी वॉटर (पानी) |
गाजर मटर पुलाव बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक हैवी बेस पैन में घी गर्म करके उसमे जीरा और अदरक डालें। |
Step 2: फिर जब अदरक हल्की ब्राउन हो जाए तब इसमें मटर, चावल, गरम मसाला, गाजर, हल्दी और नमक डालें। फिर इसे अच्छे से चलाएं और बिना ढके ही पकाएं। |
Step 3: अब चार कप पानी डालकर इसमें उबाल आने दीजिएं। फिर आंच धीमी करके ढक भी दें। |
Step 4: आपके चावल 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएंगे, अंत में गर्मगर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:घी, बासमती चावल, अदरक, जीरा, उड़द दाल वडियां, गाजर और मटर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी वॉटर (पानी), नमक |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Gajar Matar Pulao Recipe in Hindi with your friends.
You are using turmeric powder then how the colour of rice is white please share real image of dish