आज हम आपको फिश करी रेसिपी (Fish Curry Recipe) बता रहे है। आपका अगर मन करी खाने का है तो यह एकदम बढ़िया डिश है। इसमें मछली को मैरीनेट करके नारियल, खुशबूदार मसाले और टैंगी इमली की ग्रेवी के साथ पकाते है। इस बंगाली फिश करी को आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। यह डिनर पार्टी के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है।
Fish Curry Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 15 मिनट |
फिश करी की सामग्री – Ingredients for Fish Curry |
|
सोल फिश | 1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर |
1 नींबू का रस | 1 प्याज, कटा हुआ |
2 टी स्पून धनिए के बीज | 2 टी स्पून काली मिर्च |
2 टेबल स्पून कच्चे चावल | 6 लहसुन की कलियां |
1 कप नारियल, कद्दूकस | 1 कप हरा धनिया |
एक पीस अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 टी स्पून दालचीनी पाउडर |
1/2 टी स्पून लौंग पाउडर | मूंगफली का तेल |
1/2 कप इमली का पेस्ट | कुकिंग आयल |
नमक | पानी |
फिश करी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले मछली को एक बराबर टुकड़ों में काट लिजिएं और फिर इसमें कालीमिर्च, नींबू का रस और नमक डालकर 30 मिनट के लिए मैरीनेट होने दीजिये। |
Step 2: फिर कालीमिर्च, धनिए के बीज और कच्चे चावल को ब्राउन होने तक रोस्ट कर लिजिएं। फिर इन्हे ठंडा करके पीस लिजिएं। |
Step 3: फिर नारियल, लहसुन, अदरक, पानी और हरा धनिया को डालकर एक साथ पीसकर एक पेस्ट बनाकर इसमें इमली का रस डालें। |
Step 4: आप इमली का पानी फेंके नहीं। आप इमली के गुदे को दोबारा ब्लेंड करके इसमें आधा कप गर्म पानी डालकर इसका पेस्ट बना लिजिएं। फिर इसका रस दोबारा निकाल लिजिएं। |
Step 5: अब एक पैन में मूंगफली का तेल गर्म करके इसमें इमली का पेस्ट और प्याज डालें। फिर इसके बाद नमक और नारियल रस डालकर इसे धीमी आंच पर पकाएं। |
Step 6: अब इसमें मछली के पीस डालकर 2 मिनट तक पकाएं। अब इसके बाद दालचीनी और लौंग का पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। अंत में गरमा गर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:काली मिर्च पाउडर, सोल फिश, प्याज, नींबू का रस, काली मिर्च, धनिए के बीज, लहसुन की कलियां, कच्चे चावल, हरा धनिया, नारियल, दालचीनी पाउडर, अदरक, मूंगफली का तेल, लौंग पाउडर, कुकिंग आयल, इमली का पेस्ट, पानी, नमक |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Fish Curry Recipe in Hindi with your friends.