आज हम आपको दही कबाब रेसिपी (Dahi Kebab Recipe) बता रहे है। यह डिश काफी स्वादिष्ट हैं। इन्हें पनीर, दही, अदरक, कालीमिर्च और प्याज के साथ बनाया जाता है। इन्हे आप एक कप गर्मागर्म चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। आप इसे इसके अलावा हरी चटनी के साथ भी खा सकते हैं। दही कबाब बाहर से क्रिस्पी और अंदर से काफी नरम होते हैं और मुंह में जाते ही घुल जाते हैं।
Dahi Kebab Recipe in Hindi
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
दही कबाब की सामग्री – Ingredients for Dahi Kebab |
|
1/2 कप दही | 2 प्याज |
4 हरी मिर्च | 1/2 टी स्पून नमक |
75 ग्राम चीज | 2 टेबल स्पून धनिए के बीज और काली मिर्च |
1 टेबल स्पून अदरक | 1 1/2 टेबल स्पून चिली फलेक्स |
1/2 कप बेसन, रोस्टेड | 100 ग्राम पनीर |
तलने के लिए तेल | 2 टेबल स्पून कॉर्न फलोर |
दही कबाब बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक मलमल का कपड़ा लेकर इसमें दही को डाल दें और फिर इसे बांधकर लटका दें जिससे इसका पानी निकल जाए। |
फीलिंग तैयार करने के लिए: |
Step 1: पहले चीज़ को कददूकस कर लिजिएं। फिर धनिए के बीज और कालीमिर्च को ड्राई रोस्ट करके इसे पीसकर पाउडर बना लिजिएं। |
Step 2: अब कददूकस की हुई चीज में हरी मिर्च, धनिया-कालीमिर्च पाउडर, अदरक, नमक और प्याज डालकर मिक्स कर लें। |
Step 3: अब एक बाउल में हंग कर्ड लेकर इसमें धनिया, चिली फलेक्स और बाकी बचा हुआ धनिया-कालीमिर्च पाउडर डालें। |
Step 4: अब इसमें पनीर, कॉर्नफलोर और बेसन डालकर इसे बाइंड कर लिजिएं। |
Step 5: फिर इसे कबाब की फीलिंग में भरकर मिश्रण को कबाब की शेप दीजिये। फिर इन्हें डीप फ्राई करके गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:प्याज, दही, नमक, हरी मिर्च, धनिए के बीज और काली मिर्च, चीज, चिली फलेक्स, अदरक, पनीर, बेसन, कॉर्न फलोर, तेल |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Dahi Kebab Recipe in Hindi with your friends.