आज हम आपको क्रीम चीज कबाब विद वर्की परांठा रेसिपी (Cream Cheese Kebab with Warqi Paratha Recipe) बता रहे है। आप घर पर इन स्वादिष्ट कबाब को आराम से बना सकते हैं। आपको इनमें क्रेनबेरी की गुडनेस के साथ क्रीम चीज, दही और मसालों का स्वाद मिलेगा। आप इसे वर्की परांठे के साथ सर्व कर सकते हैं।
Cream Cheese Kebab with Warqi Paratha Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 30 मिनट |
क्रीम चीज कबाब विद वर्की परांठा की सामग्री – Ingredients for Cream Cheese Kebab with Warqi Paratha |
|
2.5 कप हंग कर्ड | 1/2 कप क्रीम चीज |
1/4 कप क्रेनबेरी | 100 ग्राम पनीर (क्रम्बल) |
1 टी स्पून अदरक लहसुन पेस्ट | 10-12 केसर के रेशे |
2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1 टी स्पून गरम मसाला | 1 टेबल स्पून ताजा पुदीना पत्ते, बारीक कटा हुआ |
1.5 टेबल स्पून मैदा | 1.5 टेबल स्पून कॉर्न फलोर |
1/4 कप ड्राई फ्रूट्स (दरदरा पाउडर, काजू, बादाम पिस्ता) | शैलो फ्राई घी |
स्वादानुसार नमक | 1/2 kg परांठा डो |
100 ग्राम हरी मिर्च | माइक्रो ग्रीन |
1/4 कप दूध |
क्रीम चीज कबाब विद वर्की परांठा बनाने की विधि |
कबाब बनाने के लिए: |
1: सबसे पहले एक बाउल में पनीर, क्रीम चीज और हंग कर्ड को लेकर इन सबको एक साथ फेंट लिजिएं जिससे लम्पस न रहें। |
2: फिर क्रेनबेरी, अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक, गरम मसाला, पुदीना, ड्राई फ्रूट्स, कॉर्नफलोर, मैदा और केसर डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लिजिएं। |
3: फिर इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिये। |
4: अब इस मिश्रण से छोटी पैटी बना लिजिएं। |
5: फिर इन कबाब को घी में शैलो फ्राई कर लिजिएं। आप इन्हें आराम से उठाएं क्योंकि यह काफी नरम होते हैं। |
परांठा बनाने के लिए: |
1: पहले परांठा डो लेकर इसे रेक्टैंगग्यलर आकार में पतला बेल लिजिएं। |
2: फिर इसमें मक्खन लगाकर तीन फोल्ड करके फिर से पतला बेल लिजिएं। इसे प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं। |
3: फिर फाइनली इसको पतला बेल लें और फिर छोटा परांठा बनाने के रिंग मोल्ड का इस्तेमाल कीजिए और इस पर ब्रुश से केसर मिल्क लगा लें। |
4: अब इसे तवे पर घी लगाकर क्रिस्पी होने तक पका लें। |
5: फिर इस मिनी परांठे पर कबाब और चटनी लगाकर इस पर माइक्रो ग्रीन्स लगाकर सर्व करें। |
Key Ingredients:क्रीम चीज, हंग कर्ड, अदरक लहसुन पेस्ट, क्रेनबेरी, पनीर (क्रम्बल), हरी मिर्च, केसर के रेशे, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, मैदा, ताजा पुदीना पत्ते, ड्राई फ्रूट्स (दरदरा पाउडर, काजू, बादाम पिस्ता), कॉर्न फलोर, नमक, घी, हरी मिर्च, परांठा डो, दूध, माइक्रो ग्रीन |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Cream Cheese Kebab with Warqi Paratha Recipe in Hindi with your friends.