Usal Poha Recipe
Breakfast Recipes Easy Recipes Food Recipes Instant Recipes Veg Recipes

उलस पोहा – Usal Poha Recipe In Hindi

Usal Poha Recipe

समय: 30 मिनट में 4 लोगो के लिए बनेगे – Usal Poha Recipe

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)

पहले 4 कप पोहा छानकर धो लें| इन्हे कुछ देर के लिए सूखने दे| 2 चम्मच शक्कर, स्वादनुसार नमक, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर और 2 चम्मच नीबू का रस पोहे पर डालकर एकसार करे| अब कड़ाही में तेल गर्म करे| उसमे आधा चम्मच राई तड़काए। 8-10 कढ़ी पत्ते व 2 बारीक़ कटी हरी मिर्चे डालकर भुने| इसमे मसाले वाला पोहा मिलाए। अच्छी तरह एकसार करे और कटा हरा धनिया डालकर आंच बंद कर दे|

अब इसे ढककर अलग रख दे| अब मुट्ठीभर हरा धनिया, अदरक का टुकड़ा,1 हरी मिर्च और 2 चम्मच नीबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें| अब उसल बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करे| 1/4 चम्मच जीरा तड़काए। तैयार पेस्ट, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच काला नमक, 1/4 चम्मच जीरा पाउडर डालें और 1-2 मिनट तक भुने। अब 1 कप उबले सफेद मटर (रातभर पानी में भिगोए हुए) डालें। और 1 कप पानी मिलाए और पांच मिनट के लिए पकने दे| परोसने के लिए एक प्लेट में पहले पोहा सजाए| इस पर तैयार उलस फैलाए। बारीक़ कटा प्याज व टमाटर सजाए। अब रतलानी सेव या फरसांण फैलाए। चाट मसाला व नीबू का रस ऊपर से डालें और खाए|

सुझाव: पोहा, उलस की ग्रेवी को बहुत जल्दी सोख लेता है| इसलिए परोसने के तुरंत पहले पोहे पर ग्रेवी डाले। ग्रेवी की मात्रा थोड़ी कम रखे, ताकि पोहा अधिक गीला न हो|

Follow our Social Pages for More New Indian Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Usal Poha Recipe with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *