Shimla Mirch Tikki Recipe
Food Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Veg Recipes

शिमला मिर्च की टिक्की – Shimla Mirch Tikki Recipe

Shimla Mirch Tikki Recipe

क्या चाहिए (सामग्री) – Ingredients for Shimla Mirch Tikki Recipe

पनीर – 100 ग्राम
प्याज – 1
चुकंदर – 1
गाजर – 1
आलू उबला हुआ और कद्दूकस किया हुआ – 50 ग्राम
मटर उबली हुई – 50 ग्राम
सोयाबीन – 100 ग्राम
शिमला मिर्च – 2
चाट मसाला – थोड़ा सा
अनार के दाने – अंदाज से
दही – 50 ग्राम
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च /अमचूर/भूना जीरा /गरम मसाला) – 1 चम्मच
ब्रेड का चूरा – 3 चम्मच
नींबू – 1
हरा धनिया – थोड़ा सा
हरी मिर्च – 2

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)

सबसे पहले शिमला मिर्च के ऊपर वाला हिस्सा कट कर दें। अब अंदर के बीज निकाल दें। इससे यह कटोरी की तरह बन जाएगी। फिर एक गहरे बर्तन में सारी सामग्री डाल दें। अब इसमें सारे सूखे मसाले मिला लें। अगर आपको लगे की मिश्रण में पानी हो तो ब्रेड का चूरा मिला लें।

अब इस मिश्रण को शिमला मिर्च में दबाकर भर दें। फिर शिमला मिर्च को चाकू की मदद से टिक्की की तरह काट दें। अब इन टिक्कीयों को धीमी आंच पर फ्राय कर लें। फिर इसे चुटकी भर चाट मसाला, दही, अनार और लाल मिर्च पाउडर दाने से सजाकर सर्व करें।

Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Shimla Mirch Tikki Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *