Shahi malpua Recipe
Sweet Recipes Veg Recipes

शाही मालपुआ – Shahi malpua Recipe In Hindi

Shahi malpua Recipe In Hindi

क्या चाहिए (सामग्री) – Ingredients for Shahi malpua Recipe

1/2 कप मैदा
1/2 कप सूजी
1 कप दही
1/2 कप किसा हुआ मावा
1 कप चीनी
1/2 चम्मच सौंफ
1 कप घी
1 कप पानी
1-1 चम्मच पिस्ता, बादाम, चिरौंजी

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)

मैदा तथा सूजी एकसार करें| इसमें आवश्यकतानुसार दही मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें| फिर तैयार किये घोल में मावा और सौंफ मिला दें| अब एक पैन में पानी व चीनी मिलाकर गर्म करने रखें| इसे 10-12 मिनट पकाएं| एक तार की चाशनी तैयार है| इसे अलग रख दें|

अब एक कड़ाही में घी गर्म करें| इसमें कड़छुल की मदद से थोड़ा-सा घोल डालेंगे और उसी के उल्टे हिस्से से इसे चीले की तरह चपटा फैला लेंगे| सुनहरा होने पर मालपुआ निकालकर चाशनी में डालें| इसी तरह से सभी मालपुए बना लेंगे और मेवों से सजाकर परोसें| इनके साथ फीकी या हल्की मीठी रबड़ी हो तो कहना ही क्या!

टिप– चाशनी बनाते समय शक्कर के पानी में उबाल आने पर एक बड़ा चम्मच दूध डाल दें और जो झाग चाशनी पर तैरता दिखाई दे, उसे चम्मच की मदद से निकालकर हटा दें| दूध डालने से चीनी की गंदगी ऊपर आ जाती है| चाशनी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमे जरा-सा इलायची पाउडर या केसर भी डाल सकते है|

सुझाव– शाही मालपुआ एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो बहुत स्वादिष्ट होती है|

Follow and share our Social Pages for More New Indian Sweet Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Shahi malpua Recipe with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *