आमतौर पर भारत में खाने के साथ चटनी परोसी जाती है। भारत में सब्जी से लेकर फलो तक की चटनी बनाई जा सकती है और आज हम आलूबुखारे से बनी स्वादिस्ट चटनी की रेसिपी (Plum Chutney Recipe) बता रहे है। मिर्च, लौंग और दालचीनी जैसे मसाले इस चटनी में डाले जाते हैं जो की इसका स्वाद और बढ़ा देते है।
Plum Chutney Indian Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
आलूबुखारे की चटनी की सामग्री |
|
1 kg आलूबुखारा, टुकड़ों में कटा हुआ | 250 ग्राम चीनी |
2 टेबल स्पून नमक | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1/8 टी स्पून दालचीनी | 4 लौंग |
2 टेबल स्पून सिरका |
आलूबुखारे की चटनी बनाने की विधि – Plum Chutney Recipe |
Step 1: सबसे पहले एक बर्तन में पानी भरकर आलूबुखारे को पूरी रात के लिए भिगोकर रख दीजिएं। |
Step 2: फिर अगली सुबह मिश्रण को रगड़कर बीज निकाल लीजिएं। |
Step 3: अब इसमें नमक, चीनी, दालचीनी, लौंग और लाल मिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच पर पकाएं, इसमें चीनी के पूरी तरह घुलने तक इसे लगातार चलाते रहें। |
Step 4: अब इसके बाद चटनी को तेज आंच पर पकाएं जब तक वह गाढ़ी न हो जाएं। |
Step 5: फिर इसमें सिरका डालें और 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। |
Step 6: अब जब चटनी ठंडी हो जाए तो इसे एयर टाइट जार में डालकर रख सकते हैं। |
Key Ingredients:चीनी, आलूबुखारा, लाल मिर्च पाउडर, नमक, लौंग, दालचीनी, सिरका |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Plum Chutney Recipe in Hindi with your friends.