Monkey Gujiya Recipe in Hindi
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Instant Recipes Sweet Recipes

मंकी गुजिया रेसिपी – Monkey Gujiya Sweet Recipe

आजकल होली का त्योहार गुजिया के बिना अधूरा लगता है। आजकल होली के त्यौहार पर ज्यादातर लोगों के घरों में गुजिया बनाई जाती है। लेकिन आजकल समय के साथ अलग-अलग तरह की गुजिया बनाई जानें लगी है। आज हम आपके साथ गुजिया की एक ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे है जिसमें आप उसे चीज़ी फ्लेवर दे सकते हैं। नट्स और बादाम के साथ मैस्कारपॉन चीज़ डालकर मंकी गुजिया (Monkey Gujiya) बनाई जाती है। तो इस बार होली पर इसी चीज़ी गुजिया को भी ट्राई करें।

Monkey Gujiya Indian Recipe

पकाने का समय: 45 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 15 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 01 घंटा

मंकी गुजिया की सामग्री

75 ग्राम रिकोटा चीज़ 50 ग्राम क्रीम चीज़
50 ग्राम मैस्कारपॉन चीज़ 160 ग्राम चीनी
15 ग्राम बादाम , टुकड़ों में कटा हुआ 15 ग्राम काजू, टुकड़ों में कटा हुआ
30 ग्राम किशमिश 2-3 ग्राम इलाइची पाउडर
50 ग्राम नारियल, कद्दूकस
डो के लिए:
100 ग्राम घी
गार्निशिंग के लिए:
ड्राई क्रेनबेरी डस्ट करने के लिए चीनी

मंकी गुजिया बनाने की वि​धि – Monkey Gujiya Recipe

फीलिंग बनाने के लिए:

Step 1: सबसे पहले रिकोटा चीज़ को एक कपड़े में रखकर पूरी रात के लिए फ्रीज में रख दें।
Step 2: अब एक पैन में चीनी और चीज डालें। चीनी घुलने के बाद चीज़ लिक्वड हो जाएगी। अब इस मिश्रण को 20-25 मिनट मीडियम और तेज आंच पर पकाएं जिससे पूरी तरह भाप निकल जाए। और चीज़ पैन के किनारों को छोड़कर गाढ़ी होने लगेगी।
Step 3: अब गैस बंद कर दें और फिर इसमें बाकी की सामग्री मिला ले। फिर अच्छी तरह मिलाकर इसे ठंडा होने दें।

डो तैयार करें:

Step 1: सबसे पहले एक बाउल में मैदा लें और फिर इसमें घी डालें। अब इसे अच्छे से मिला ले। फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर सख्त आटा गूंधे। जैसा की पू​रियों के लिए आटा गूंथा जाता है। अब आटे को ढककर 20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
Step 2: फिर आटे की छोटी-छोटी लोईयां बना लें और इन्हें 4-4.5 इंच पूरी की तरह बेले। अब इसमें फीलिंग भरें और गुजिया का आकार देवें। अब गुजिया का किनारों पर पानी लगाकर अच्छे से बंद कर देंगें।
Step 3: अब मध्यम आंच पर गुजिया को फ्राई करें।
Step 4: अंत में क्रेनबेरी और आइसिंग शुगर डालकर गुजिया को गार्निश करके सर्व करें।

Key Ingredients:

क्रीम चीज़, रिकोटा चीज़, चीनी, मैस्कारपॉन चीज़, काजू, बादाम, इलाइची पाउडर, किशमिश, नारियल, क्रेनबेरी, घी

Follow our Social Pages for More Indian Food Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Monkey Gujiya Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *