अगर आप सोचते है की मीन मीन एक तरह की फिश होती है, तो आप सही सोचते है। आज हम आपको मीन कोज़हाम्बू रेसिपी (Meen Kozhambu Recipe) बता रहे है। आप इसे तीखे मसाले और बहुत सारी इमली का इस्तेमाल करके काफी आसानी से बना सकते हैं।
Meen Kozhambu Fish Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
मीन कोज़हाम्बू की सामग्री |
|
एक फिश | 3 टी स्पून तेल |
1/2 टी स्पून राई | ¼ टी स्पून मेथी |
2 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ | 4 हरी मिर्च |
1 ½ टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट | 3 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
2 टी स्पून धनिया पाउडर | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
स्वादानुसार नमक | एक कप (चार टमाटर, पिसे हुए) टमाटर की प्यूरी |
आधा कप (75 ग्राम इमली पानी में भीगी हुई) इमली का गूदा | 1/2 कप पानी |
6-7 कढ़ी पत्ता | 7 धनिया पत्ती |
मीन कोज़हाम्बू बनाने की विधि – Meen Kozhambu Recipe |
Step 1: सबसे पहले फिश को साफ करके काट कर साइड में रख दीजिएं। अब एक पैन में तेल को गर्म करें और उसमें मेथी, राई, हरी मिर्च और प्याज का तड़का लगाएं। |
Step 2: अब प्याज को तब तक फ्राई करें जब तक की प्याज का रंग हल्का भूरा न हो जाए। |
Step 3: अब इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, टमाटर की प्यूरी और नमक डालकर अच्छी तरह पका लें। |
Step 4: अब इसके अलावा इसमें पानी, कटी हुई फिश और इमली का गूदा डालकर पांच मिनट के लिए पका लें। |
Step 5: अब फिश जब तक मुलायम न हो जाए इसे पकाते रहे। अब आखिर में इसके ऊपर कढ़ी पत्ता और धनिया पत्ती डालकर चावल के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:तेल, फिश, मेथी, राई, हरी मिर्च, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, टमाटर की प्यूरी, नमक, पानी, इमली का गूदा, धनिया पत्ती, कढ़ी पत्ता |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Meen Kozhambu Recipe in Hindi with your friends.