Masala Khichdi Recipe
Indian Recipes Instant Recipes Lunch Recipes Snacks Recipes Veg Recipes

मसाला खिचड़ी – Masala Khichdi Recipe

Masala Khichdi Recipe in Hindi

क्या चाहिए (सामग्री) – Ingredients for Masala Khichdi Recipe

हरी मिर्च – 4 बीच से आधी कटी हुई
टमाटर – 4-5 कटे हुए
प्याज – 2 कटे हुए
इलायची – 5
दालचीनी – 1
लौंग – 5
उड़द की दाल – 1 कप
चावल – 2 कप
पानी – 3 कप
कढी पत्ते – 7-8
घी – 50 ग्राम
नमक – स्वादानुसार
हल्दी – 1 चुटकी
अदरक – 1 गांठ, कटा हुआ
हरा धनिया – थोड़ा सा
पुदीने के पत्ते – 10-12

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)

सबसे पहले दाल को तीन-चार घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर इसका पानी निथार लें और एक तरफ रख लें। अब इसी तरह चावल को धो लें।

फिर प्रेशर कुकर में घी गरम कर लें। अब इसमें खड़े मसाले डालकर तड़का लें। अब प्याज और अदरक डालकर भून लें। फिर इसमें कढ़ी पत्ते, मिर्च, टमाटर और हरा धनिया डालकर पकाएं। अब इसमें दाल मिलाकर गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर दाल के थोड़ा पक जाने पर चावल मिला लें। अब इसमें 1 कप पानी और नमक डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर लें। फिर एक सीटी आने के बाद मध्यम आंच पर रखकर 2-3 मिनट पका लें।

लीजिये खिचड़ी तैयार है। अब इसे हरे धनिए से गार्निश करके चटनी, अचार या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Masala Khichdi Recipe with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *