आपको पता है की किसी भी चीज़ में नींबू का रस डालने से उसका स्वाद बदल जाता है। आज हम आपको लेमन राइस रेसिपी (Lemon Rice Recipe) बता रहे है। इससे आप जल्दी तैयार होने वाले लेमन राइस बना सकते हैं जिसमें कढ़ीपत्ता, नींबू का रस, साबुत लाल मिर्च, सरसों के दाने और हल्दी डालें जाते हैं।
Lemon Rice Lunch Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
लेमन राइस की सामग्री |
|
1 कप पके हुए चावल | 2 टेबल स्पून तेल |
एक चुटकी हींग | 1 टी स्पून सरसों के दाने |
1/2 कप कढ़ीपत्ता | 1 साबुत लाल मिर्च |
1 टी स्पून हल्दी | 1 टी स्पून नमक |
1 टेबल स्पून नींबू का रस | 2 टेबल स्पून हरा धनिया |
2 टेबल स्पून मूंगफली | 1 टी स्पून उड़द दाल |
1 टी स्पून चना दाल | 1/2 टी स्पून अदरक |
लेमन राइस बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें, फिर इसमें सरसों के दाने डालें और चटकने दें। |
Step 2: फिर इसमें कढ़ीपत्ता, हींग, लाल मिर्च, अदरक, उड़द दाल और चना दाल डालें। फिर इन्हें अच्छे से भून लें। |
Step 3: अब जब दाने चटकने लगे तो इसमें हल्दी, मूंगफली के साथ चावल डाले। फिर इसमें चावल को अच्छे से मिला ले। |
Step 4: अब चावल में नींबू का रस और नमक डालें और फिर अच्छे से मिला लें। |
Step 5: अंत में गर्म-गर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:तेल, पके हुए चावल, सरसों के दाने, हींग, साबुत लाल मिर्च, कढ़ीपत्ता, नमक, हल्दी, हरा धनिया, नींबू का रस, उड़द दाल, मूंगफली, अदरक, चना दाल |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Lemon Rice Recipe in Hindi with your friends.