Karanji Recipe
Easy Recipes Indian Recipes Instant Recipes Lunch Recipes Snacks Recipes

Karanji Recipe – करांजी रेसिपी

आज हम आपको करांजी रेसिपी (Karanji Recipe) बता रहे है। भारत में त्योहार के दौरान खाना बहुत अहम होता है। होली के मोके पर ढेर सारे पकवान बनाएं जाते हैं। होली के दौरान गुजिया काफी पसंद की जाती है, गुजिया के बिना होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। कोकोनट और करांजी उत्तर भारत में होली के त्यौहार पर बहुत ही चाव से बनाई जाती है। करांजी ज्यादातर कर्नाटक और महाराष्ट्र में प्रसिद्ध है।

Karanji Recipe

पकाने का समय: 35 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 45 मिनट

करांजी की सामग्री

डो बनाने के लिए: फीलिंग बनाने के लिए:
2 कप मैदा 2 कप नारियल, 2 कप गुड़
एक चुटकी नमक 1 टेबल स्पून खसखस
तेल 1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर
पानी 1/2 कप किशमिश
1/2 कप पिस्ते
2 टेबल स्पून घी

करांजी बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले घी गर्म करें। फिर इसमें नारियल और गुड़ डालें। अब इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक गुड़ पिघल कर नारियल के साथ अच्छे से न मिल जाएं।
Step 2: अब इसमें इलाइची पाउडर, किशमिश और खसखस के बीज डालें। फिर इन्हें अच्छे से मिलाएं और आंच बंद कर दें।
Step 3: अब मैदे में तेल, पानी और नमक डालकर आटा गूंथ लें।
Step 4: अब छोटी लोई बना लें और फिर इसे बेल लें, अब इसके बीच में भरावन सामग्री रखें। फिर इसे आधा फोल्ड कर लें। अब इसके किनारों पर पानी लगाकर अच्छी तरह बंद कर दें।
Step 5: अब तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें। फिर उसके बाद सर्व करें।

Key Ingredients:

घी, नमक, मैदा, पानी, तेल, गुड़, नारियल, इलाइची पाउडर, खसखस, पिस्ते, किशमिश

Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Karanji Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *