आज हम आपको कद्दू के पकौड़े रेसिपी (Kaddu Ke Pakode Recipe) बता रहे है। नवरात्रि के दिनों में कद्दू के पकौड़े खूब खाये जाते हैं। इसमें सिंघाड़े के आटे में आलू और कद्दू काटकर मिक्स करके इन्हें गोल्डन ब्राउन फ्राई करते है। इन कद्दू के पकौड़ों को आप हरी चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
Kaddu Ke Pakode Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
कद्दू के पकौड़े की सामग्री |
|
1 Cup सिंघाड़े का आटा | 2 टी स्पून सेंधा नमक |
1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर | एक बड़ा चम्मच (बारीक कटी) हरी मिर्च |
250 ग्राम (छिला, मोटा कद्दूकस किया) कद्दू | एक (छोटा, छिला और मोटा कद्दूकस किया) आलू |
एक छोटा चम्मच कटा हुआ) अदरक | एक बड़ा चम्मच (कटा हुआ) धनिये की पत्ती |
तलने के लिए तेल |
कद्दू के पकौड़े बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले तेल को छोड़कर सभी सामग्री को मिला लें और फिर पानी डालते हुए गाढ़ा मिश्रण बना लें। |
Step 2: यह आसानी से कढ़ाई में गिरने वाला पेस्ट होना चाहिए। |
Step 3: अब तेज़ तेल गर्म कर लें और एक चम्मच मिश्रण फ्राई करने के लिए कढ़ाई में डालें। |
Step 4: फिर हल्के भूरे होने पर कढ़ाई से निकालकर टीशू पेपर पर रख लीजिएं। बाद में सर्व करने से पहले दूबारा फ्राई करें। अंत में क्रीस्पी और ब्राउन सर्व करें। |
Key Ingredients:सेंधा नमक, सिंघाड़े का आटा, हरी मिर्च, मिर्च पाउडर, आलू, कद्दू, धनिये की पत्ती, अदरक, तेल |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kaddu Ke Pakode Recipe in Hindi with your friends.