Kacche Aam Ka Mahi Fish Kari Recipe in Hindi
Dinner Recipes Indian Recipes Non Veg Recipes

कच्चे आम का माही रेसिपी – Kacche Aam Ka Mahi Dinner Recipe

आज हम आपको कच्चे आम का माही रेसिपी (Kacche Aam Ka Mahi Recipe) बता रहे है। यह स्पाइसी रॉ मैंगो फिश करी आपको काफी पसंद आएगी। डिनर पार्टी के लिए यह अच्छी डिश है।

Kacche Aam Ka Mahi Indian Recipe

पकाने का समय: 01 घंटा 05 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 00 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 01 घंटा 05 मिनट

कच्चे आम का माही की सामग्री

180 ग्राम फिश 100 ग्राम कच्चा आम
10 ग्राम साबुत जीरा 5 ग्राम साबुत लाल मिर्च
5 ग्राम हल्दी पाउडर 5 ग्राम जीरा पाउडर
5 ग्राम लाल मिर्च पाउडर 3 ग्राम नमक
200 ग्राम प्याज़ 80 ग्राम टमाटर
10 ml (मिली.) तेल 2 ग्राम सरसों के दाने
10 ग्राम चीनी 15 ml (मिली.) कोकोनट मिल्क
2 ग्राम गरम मसाला

कच्चे आम का माही बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म और फिर इसमें सरसों के दाने के साथ सौंफ डालें। अब सरसों के दानों को चटकने दें। फिर इसमें हरी मिर्च और अदरक डालें।
Step 2: अब प्याज डालें और प्याज को नरम होने तक फ्राई कीजिएं।
Step 3: अब एक कप लें और फिर इसमें सभी मसाले डालेगें। अब लाल मिर्च, धनिया और हल्दी पाउडर लें फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लीजिएं।
Step 4: अब इसमें पेस्ट डालें, फिर नमक और टमाटर भी डालें। अब एक मिनट के लिए भूनें। फिर आम डालें और एक कप पानी डालें। अब इसमें उबाल आने दीजिये।
Step 5: अब इसी बीच नारियल में आधा कप पानी डालकर पीस लेंगे और एक स्मूद पेस्ट बना लेंगे और इसे पैन में डाल देंगें।
Step 6: फिर इसमें फिश के पीस डाले और करी को 10 से 12 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पकने देंगें। अब इसके बाद पैन को आंच से उतार लें और अंत में सर्व करने से पहले करी को २० मिनट के लिए ऐसे ही रखें।

Key Ingredients:

कच्चा आम, फिश, साबुत लाल मिर्च, साबुत जीरा, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, टमाटर, गरम मसाला, प्याज़, सरसों के दाने, तेल, कोकोनट मिल्क, चीनी

Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Kacche Aam Ka Mahi Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *