Govardhan Sabzi Recipe
Veg Recipes Vegetables Recipes

गोवर्धन सब्जी – Govardhan Sabzi Recipe In Hindi

Govardhan Sabzi Recipe In Hindi

क्या चाहिए (सामग्री) – Ingredients for Govardhan Sabzi Recipe

100 ग्राम अरबी
200 ग्राम पालक, सरसों
100 ग्राम कटी फली
50 ग्राम करेला (कतली कटी)
100 ग्राम बैंगन
1/2 चम्मच काली मिर्च
100 ग्राम मूली
100 ग्राम काशीफल (छीलने के बाद पतला कटा)
1 छोटा चम्मच पिसा जीरा
100 ग्राम कटा फूल गोभी
1 चम्मच नींबू का रस
100 ग्राम परवल (नरम, चार फाकं किया)
1 टमाटर (वैकल्पिक)
1-2 मिर्च (वैकल्पिक)
चुटकीभर पीसी हल्दी
1 छोटा चम्मच पिसा धनिया
नमक / काला नमक स्वादानुसार
50 ग्राम घी

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)

सबसे पहले अरबी को हल्का उबाले, फिर उसे छीलकर काट ले| फिर सरसों और पालक को अच्छी तरह धोकर बारीक़ काट ले| फिर मूली छीलकर स्लाइस में काट लें| बैंगन की छोटी-छोटी फाक काटे| उसके बाद काशीफल छिले और बीज निकालकर पतला काट लें| अब एक मोटे तले के बर्तन में घी गर्म करें| इसमें एक-एक कर सारी सब्जियां डालेंगे| साथ ही इसमें पिसे मसाले और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें| अब इसे मध्यम आंच पर खुला रखकर ही पकने दें| बीच-बीच में इसे हल्के हाथ से चलाते रहे, ताकि सब्जी बर्तन के तले में ना लगे| अगर जरूरत महसूस हो, तो पानी के छींटे मारे| अपनी पसंद के अनुसार सब्जी गलाएं| सर्व करने से पहले नींबू का रस डालकर मिलाएं और बारीक़ कटी पुदीने की पत्तियां और हरे धनिये से सजाएं|

टिप– प्राचीन समय में टमाटर और मिर्च हमारे भारत देश में उपलब्ध नहीं थी, इसलिए हम पारम्परिक गोवर्धन की सब्जी में इनके बजाय क्रमश नींबू का रस और मूली डाली जाती थी| पारम्परिक स्वाद के लिए आप भी इनका इस्तेमाल कर सकते है|

Follow and share our Social Pages for More New Food Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Govardhan Sabzi Recipe with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *