अगर आप इस नवरात्रि पर अपना कुकिंग टैलेंट दिखाना चाहते हैं तो फलाहारी पकौड़े रेसिपी (Falhari Pakore Recipe) ट्राई कीजिए। इन क्रिस्पी पकौड़ो को बनाने के लिए अनारदाने, जीरा और कुट्टू के आटा की जरूरत होती है। आप इन फलाहारी पकौड़ों को नवरात्रि के दौरान शाम की चाय के अलावा कभी भी बनाकर सर्व कर सकते है।
Falhari Pakore Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
फलाहारी पकौड़े की सामग्री |
|
3-4 मीडियम आलू | 5 टेबल स्पून कुट्टू का आटा |
1 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून अनारदाना |
1/2 टी स्पून जीरा पाउडर | 1 कप पानी |
(फ्राई करने के लिए) तेल | स्वादानुसार सेंधा नमक |
फलाहारी पकौड़े बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले आलू को धोकर, छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब कुट्टू के आटे में मिला लें। |
Step 2: फिर बाकी की बची सामग्री भी आलूओं में डालकर अच्छे से मिलाएं। |
Step 3: अब थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा बैटर बनाएं, इस बात का ख्याल रखें इडली के बैटर से यह गाढ़ा हो। |
Step 4: फिर फ्राई करने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। |
Step 5: अब एक चम्मच की मदद से या बैटर को अपने हाथों से आकार दें गर्म तेल में डालें। |
Step 6: अब गोल्डन ब्राउन होने तक पकौड़ों को डीप फ्राई करे। फिर तेल से निकालने के बाद पकौड़ों को एक नैपकिन पर रखें ताकि एक्ट्रा तेल निकल जाए। |
Step 7: अब गर्मागर्म पकौड़ों को आप मिंट योगर्ट डिप के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:कुट्टू का आटा, आलू, अनारदाना, हरी मिर्च, पानी, जीरा पाउडर, सेंधा नमक, तेल |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Falhari Pakore Recipe in Hindi with your friends.