आज हम आपको एग फ्राइड राइस रेसिपी (Egg fried rice Recipe) बता रहे है। यह एकदम फटाफट बनने वाली रेसिपी है जो आपको अचानक लगने वाली भूख को तुरंत शांत कर सकती है। इसमें चावलों के बीच अंडे का स्वाद आपको खूब पसंद आएगा। आप स्वादिष्ट चाइनीज़ रेसिपी को लहसुन, फ्राइड अंड़े, चावल, प्याज़ और काफी तरह के मसाले डालकर बना सकते है। अंडे की रेसिपी जल्दी तैयार होने वाली डिश है। आप इसे बचे हुए चावलों से भी बना सकते हैं।
Egg Fried Rice Easy Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
एग फ्राइड राइस की सामग्री |
|
2 अंडे | 1 कप चावल |
1/4 टी स्पून नमक | 1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
2 टेबल स्पून तेल | 2 लहसुन की कली, finely chopped |
1 टेबल स्पून सेलेरी, finely chopped | 1 टी स्पून सोया सॉस |
1 टी स्पून सिरका | 1 टी स्पून चिली सॉस |
2 टेबल स्पून तेल |
एग फ्राइड राइस बनाने की विधि – Egg Fried Rice Recipe |
Step 1: सबसे पहले चावल को उबाल लें, फिर पानी डालकर ठंडा कर लें, अब एक चम्मच तेल डालकर उसका पानी निकलने दीजिएं। |
Step 2: अब एक चम्मच तेल गर्म करें। फिर इसमें अंडे डालें और पकने दें, अब इसे चारों तरफ से अच्छी तरह से पकने दे और भुर्जी की तरह पकाएं। फिर जब ये पक जाए तो एक तरफ रख दें। |
Step 3: अब एक कड़ाही में तेल गर्म कीजियें, फिर इसमें प्याज़ और लहसुन डालकर तेज़ आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं जब तक प्याज़ ट्रांसपेरेन्ट न हो जाए। |
Step 4: फिर इसमें सोया सॉस, चावल, सिरका, सेलेरी और चिली सॉस डालकर फिर से तेज़ आंच पर पकाएं। |
Step 5: अंत में इसके ऊपर अंडे की भुर्जी डालें और सर्व करें। |
Key Ingredients:चावल, अंडे, प्याज, नमक, लहसुन की कली, तेल, सोया सॉस, सेलेरी, चिली सॉस, सिरका |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Egg Fried Rice Recipe in Hindi with your friends.